Download Our App

Home » अपराध » राजीव जैन की एजुकेशनल सोसाइटी पर छापा, ईओडब्ल्यू-नगर निगम की कार्रवाही

राजीव जैन की एजुकेशनल सोसाइटी पर छापा, ईओडब्ल्यू-नगर निगम की कार्रवाही

जबलपुर (जयलोक)। राजीव जैन की एजुकेशनल सोसायटी में आज नगर निगम और ईओडब्ल्यू की टीम ने आज संयुक्त छापा मारा। यहा पहुँची टीम ने भवन से जुड़े दस्तावेजों की जाँच की है। जिसमें नगर निगम से अनुमति लेकर बनाए गए ढांचे और उसमें संचालित किए जाने वाली सोसाइटी की जांच की जा रही है। इसमें भूखंड की नाप कर उसका मिलान किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस भवन में पहले अस्पताल संचालित किया जा रहा था। ईओडब्ल्यू की टीम जहां अस्पताल और एजुकेशन संबंधी दस्तावेजों की जाँच कर रही है तो वहीं नगर निगम की टीम भवन का नाप लिया। भवन के संबंध में आरोप लगाए गए हैं कि भवन को नियमों के विरूद्ध बनाया गया है। जिसमें शासन को टैक्स की क्षति पहुँचाई गई है।

 

मंंत्रिमंडल विस्तार टला अब होगा जनवरी में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » राजीव जैन की एजुकेशनल सोसाइटी पर छापा, ईओडब्ल्यू-नगर निगम की कार्रवाही
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket