
जबलपुर (जय लोक)। कल एक बार फिर रात में 9:00 से लेकर 2:00 तक जबलपुर जिले की विभिन्न स्थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के वांछित अपराधी फरार वारंटी और निगरानी शुदा बदमाशों को पकडऩे के लिए दस्तक दी। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। लंबे समय से चल रही कांबिंग अगस्त अभियान में पुलिस को अपराधी और आप सामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में कामयाबी मिलती है।कल रात्रि 9 बजे से 2 बजे तक एसपी के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 117 गैर म्यादी वारिटयों एवं 85 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 67 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 लीटर कच्ची तथा 491 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है।

Author: Jai Lok





