
जबलपुर, (जयलोक)। जेड सुरक्षा प्राप्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आज जबलपुर प्रवास के दौरान उनका कार्यक्रम शाम 7: 00 बजे मां नर्मदा तक पर होने वाली महा आरती में भी शामिल होकर मां नर्मदा की वंदना करने का है। सूत्रों के अनुसार इसी बात की चर्चा है कि सुरक्षा की दृष्टि और घाटों पर अचानक अत्यधिक मात्रा में पानी भर जाने के खतरे को देखते हुए आज दोपहर 1:00 बजे खुलने वाले बरगी बांध के 9 दरवाजो को अब रात में 9:00 बजे बोला जाएगा। बीते दो दिनों से शहर और आसपास के इलाकों में जिस तरह से बारिश हो रही है उससे शहर के नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बरगी बाँध का भी जलस्तर बढ़ गया है। जिससे बाँध 97 प्रतिशत तक फुल हो गया है। जिसको देखते हुए बाँध के आज रात 9 बजे बाँध के 9 गेट खोले जाएंगे। जिसमें से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
नर्मदा में तीन से चार फुट पानी बढ़ेगा – आज बरगी बांध का जल स्तर 422 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 3136 क्यूसेक (98 प्रतिशत) है।
वर्तमान में बांध मे पानी की आवक 4155 क्यूसेक है। जल भराव क्षेत्र मे वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए रात 9 बजे बाँध के 9 जल द्वार 0.78 मी औसत ऊँचाई तक खोल कर 1000 क्यूसेक जल की निकासी की जाएगी। जिससे नर्मदा तटों का जलस्तर 3 से 4 फुट बढ़ जाएगा। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।

लोगों को किया अलर्ट
बाँध के गेट खोलने के पूर्व लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं लोगों को नर्मदा तटों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बाँध के आसपास गावों में रहने वाले लोगों को भी अलर्ट किया गया है। बाँध में आसपास के क्षेत्रों से पानी की आवक लगातार हो रही है।

Author: Jai Lok







