Download Our App

Home » दुनिया » राहुल गांधी का गुजरात दौरा कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग की

राहुल गांधी का गुजरात दौरा कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग की

अहमदाबाद। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। वे 7 और 8 मार्च को यहां रहेंगे। स्थानीय नेताओं ने एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत किया। वे एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वाशनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल शामिल रहे। राहुल शुक्रवार को नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें करेंगे।
गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन- वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे।

 

भाजपा के नेता निगम मंडलों में नियुक्तियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » राहुल गांधी का गुजरात दौरा कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग की
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket