Download Our App

Home » News » राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना

सीजेपी प्रोटेस्ट में घायल प्रदर्शनकारी को लेकर पहुँचे राहुल
एफआईआर दर्ज करने की माँग
नई दिल्ली (जयलोक)। राहुल गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में पीडि़त की स्नढ्ढक्र दर्ज करने की मांग की, लेकिन स्नढ्ढक्र नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ धरने पर बैठीं। राहुल ने संसद के मानसून सत्र में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे को उठाया था और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है। नीट पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी का 20 जून से जंतर-मंतर प्रदर्शन शुरू हुआ था। सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। 20 जुलाई के संसद मार्च में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई थी। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे डीसीपी कार्यालय
कांग्रेस कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी डीसीपी से मुलाकात के बाद भी यहीं रुके हुए हैं। उनके साथ छात्र साहिल भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे। राहुल गांधी का कहना है कि साहिल की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेता यहां पहुंचे हैं।

 

प्रश्न पूछेंगे छात्र, आत्मविश्वास से रखेंगे अपनी बात, 500 बच्चे बाहर से हो रहे शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!