Download Our App

Home » दुनिया » राहुल ने मेक इन इंडिया को असेम्बल्ड इन इंडिया कहा

राहुल ने मेक इन इंडिया को असेम्बल्ड इन इंडिया कहा

मैन्युफैक्चरिंग 10 साल में सबसे नीचे, बेरोजगारी सबसे ज्यादा, मोदी सिर्फ नारे उछाल रहे

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में लिखा-मेक इन इंडिया स्कीम से देश में प्रोडक्शन बढ़ाने का दावा किया गया था, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा- 2014 से देश में मैन्युफैक्चरिंग 14त्न घटी है और चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नारे उछालने के माहिर हैं, सॉल्यूशन के नहीं। सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है।

राहुल ने देश के इकोनॉमिक मॉडल की आलोचना करते हुए कहा-नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में मेरी मुलाकात शिवम और सैफ से हुई। दोनों स्किल्ड और होनहार थे। फिर भी उन्हें अपनी इच्छा के मुताबिक काम करने का मौका नहीं मिल रहा। राहुल ने कहा-सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है। पीएम मोदी के पास कोई नया आइडिया नहीं हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। सरकार ने पीएलआई स्कीम भी बंद कर दी।

जय लोक के पाठकों के प्रेम और विश्वास ने तोड़ा रिकॉर्ड,1.2M (12 लाख व्यू) 28 दिन में फेसबुक पेज पर,1.5 M(15 लाख) पाठक jailok.com पर

 

रेत परिवहन के विवाद पर हवाई फायर कर हाईवा में लगाई आग, दो कारों में आए थे हमलावर, वाहन मालिक और कर्मचारियों ने नदी में कूद कर बचाई जान, घटनाक्रम को विरोधाभासी बता रही पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » राहुल ने मेक इन इंडिया को असेम्बल्ड इन इंडिया कहा