Download Our App

Home » दुनिया » रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पुतिन से बोले पीएम मोदी अब युद्ध खत्म हो

रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पुतिन से बोले पीएम मोदी अब युद्ध खत्म हो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब युद्ध खत्म होना चाहिए भारत शांति की तरफ है। मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, विश्व का कल्याण शांति मार्ग पर ही है हम सबको मिलकर शांति के राह तलाशने चाहिए और पिछले दिनों जो प्रयास चल रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा।
पीएम मोदी ने कहा, हमारी समिट कई नतीजों के साथ चल रही है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि आपके साथ मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक विजनरी लीडर कैसे होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है इसका एक उत्तम उदाहरण भारत और रूस के संबंध हैं।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी यूक्रेन मुद्दे पर भारत के फोकस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। पुतिन ने कहा ‘हमारे रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन शब्द मायने नहीं रखते बल्कि सार महत्वपूर्ण है। हम सच में इसकी तारीफ करते हैं और आप निजी तौर पर यूक्रेन मुद्दे पर खास ध्यान देते हैं।
दुनिया ने कोरोना काल के बाद से कई संकट झेले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कोरोनाकाल के बाद से आज तक दुनिया ने कई संकट झेले हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द दुनिया की सभी चिंताएं दूर होंगी और वैश्विक समुदाय के लिए नई उम्मीद पैदा होगी, जो दुनिया को सही राह में लेकर जाएगी।
पुतिन बोले- यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम कर रहे
द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए हम कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका भी शामिल है। इस पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। बीते वर्षों में आपने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। हम कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिनमें उच्च तकनीक एयरक्राफ्ट, अंतरिक्ष और एआई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

 

बच्चों के अनियंत्रित स्मार्टफोन और इंटरनेट उपयोग पर चिंता, विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने विधानसभा में उठाया मामला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पुतिन से बोले पीएम मोदी अब युद्ध खत्म हो
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket