Download Our App

Home » News » रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले

रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले

जबलपुर (जय लोक)। बढ़ती गर्मी में रेलवे में पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। जिसको संतुलित बनाए रखने के लिए बरगी बाँध के तीन गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बाँध से हो रही पानी निकासी से निचले इलाकों में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन रेलवे के दरोगाघाट स्थित पंप हाउस को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।

रेलवे की पानी की समस्या को सुलझाने के लिए मंगलवार रात 9 बजे रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के 3 गेट खोल दिए गए हैं। बांध के कुल 21 गेटों में से गेट नंबर 10, 11 और 12 के माध्यम से जल निकासी प्रारंभ की गई है। बांध प्रबंधन ने गेट नंबर 11 को 50 सेंटीमीटर तक खोला है, जबकि गेट नंबर 10 और 12 को 25-25 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। इन गेटों के खुलने का औसत 0.33 मीटर है।

कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के अनुसार बरगी बांध की जल विद्युत उत्पादन इकाइयों में मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। इन इकाइयों के बंद होने के कारण नर्मदा नदी में पानी का सामान्य प्रवाह काफी कम हो गया था। इस वजह से रेलवे की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित होने लगी थी। रेलवे की इस आपातकालीन जरूरत को देखते हुए बांध प्रशासन ने गेट खोलने का निर्णय लिया है। इन तीनों गेटों के माध्यम से कुल 112 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का हल्ला, बाकी कंपनी में पर्याप्त है ईधन, वाहन चालकों की चिंता बढ़ी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket