
एक घंटे तक थमे रहे ट्रेनों के पहिए
नरसिंहपुर (जयलोक)। सालीचौका रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक टेक्ट्रर ट्राली ने आम लोगों के साथ साथ टे्रन में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशान कर दिया। यह रेलवे फाटक के पास ट्रेक पर टे्रक्टर ट्राली का बोल्ट टूट जाने से यह परेशानी का कारण बना।
बताया जा रहा है कि सालीचौका रेलवे स्टेशन के प्रमुख आवाजाही करने वाले फाटक गेट पर चलती हुई टे्रक्टर ट्रॉली का बोल्ट टूट गया। ट्रॉली मेन लाइन पर गेट के बीचो-बीच टूट कर ट्रैक पर गिर गई जिससे करीब 1 घंटे ट्रेनों तक ट्रेनकी आवाजाही बाधित हुई। अमरकंटक एवं दानापुर सहित अन्य सुपरफास्ट ट्रेन स्टेशन पर या फिर आगे पीछे खड़ी रहीं। इस दौरान रेलवे का कोई प्रमुख जवाबदार जीआरपी, आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल मौके पर नहीं पहुँच सका। इस दौरान रेल फाटक पर दोनों तरफ बड़ी मात्रा में जाम लग गया। समाचार लिखे जाने तक ट्राली को जेसीबी से निकलने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान किसी भी तरह से गाडिय़ों को निकालने की कोशिश की गई।
डिंडौरी का जबलपुर से टूटा सडक़ मार्ग संपर्क, नर्मदा नदी उफान पर, दो पुल हुए पानी में जलमग्न
Author: Jai Lok





