Download Our App

Home » जबलपुर » लंबी योजना और संकल्प का प्रयास है फ्लाई ओवर

लंबी योजना और संकल्प का प्रयास है फ्लाई ओवर

फ्लाई ओवर को सहेजने मंत्री राकेश सिंह की अपील, प्रशासन का चला डंडा

जबलपुर (जयलोक)। 23 अगस्त को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के रूप में जबलपुर को बड़ी सौगात मिली है। कुछ ऊंची और निम्न श्रेणी की मानसिकता वाले लोगों ने इतनी बड़ी सौगात को और यातायात के इतने बड़े सुगम स्थल को तमाशा का स्थान बना दिया है। जय लोक ने उद्घाटन के दो दिन बाद से शुरू हुई इन हरकतों को उजागर करना प्रारंभ कर दिया और प्रशासन से सख्त कार्यवाही की माँग की जाने लगी। अब लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी जबलपुर के लोगों से आग्रह किया है कि वह इस विकास की सौगात को सुरक्षित और साफ  सुथरा रखने के लिए जागरूकता दिखाएं।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि हमारे शहर को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर की सौगात मिली है। यह सौगात इतनी आसानी से नहीं मिली है। यह लिए लंबी योजना, संकल्प और प्रयासों का नतीजा है। लेकिन अभी अभी जिस तरह के चित्र सामने आ रहे हैं यह ठीक नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो फोटो देखे जिसमें लोग पान मसाला और पान खाकर फ्लाई ओवर की दीवार को गंदा कर रहे हैं। फ्लाइ ओवर में पार्टी हो रही है, वहां तरह तरह के स्टंट हो रहे हैं जिससे दूसरों को भी खतरा बना हुआ है और यह सब अमार्यादित है।
यह इतनी बड़ी सौगात के साथ न्याय नहीं हैं। जो ऐसा कर रहे हैं उनसे राकेश सिंह ने प्राथना की है कि ये हमारे शहर की पहचान है, विकास के प्रति जो हमारी ललक रही है उस ललक के प्रति हमारी निरंतरता के प्रयासों का नतीजा है। इसलिए हम सब की जिम्मेदारी इसे सहेजनें और साफ रखने की है। वह प्रर्यटन का केन्द्र नहीं हैं, वो आवागमन को गति देने वाला शहर के ट्राफिक को कम करने वाला फ्लाई ओवर है। फ्लाई ओवर मनोजरंजन का साधन नहीं हैं।

मंत्री राकेश सिंह कल करेंगे निरीक्षण
श्री सिंह ने कहा कि कल वे खुद फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने और जो सुधार हैं उसे देखने वे जाएंगे। लेकिन हमें संकल्प लेना होगा कि इस महत्वपूर्ण और शहर के गौरव को बढ़ाने वाले फ्लाई ओवर के रखरखाव की चिंता हमें स्वयं करनी होगी। यह अभी विकास की शुरूआत है अभी बहुत कुछ होना बाकी है। हम सब इसकी खुशियाँ मनाएं लेकिन ऐसे स्थान को गंदा ना करें।

प्रशासन कर रहा सख्ती
इस ब्रिज पर एक से बढक़र एक नमूने सिर्फ  सस्ती लोकप्रिय पाने के लिए और रील निर्मित करने के लिए यहां पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने लगे। शराब खोरी प्रारंभ हो गई, स्टंट बाजी प्रारंभ हो गई, लोग पिकनिक मनाने के हिसाब से यहां आकर रुकने लगे, नाचगाने, ऊंट और घोड़े वाले यहां आकर तमाशा दिखाने लगे। लगातार खबरें प्रकाशित होती गईं जिससे प्रशासन हरकत में आया और अब यहां सख्त कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।

403 लोगों से 2 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
दो-तीन दिनों से प्रशासन ने फ्लाई ओवर पर सख्त कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक 403 लोगों से 210000 रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं एसपी संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार एसडीएम आधारताल, एसडीओपी आधारताल, राजस्व अमले व पुलिस बल के साथ मदन महल-दमोहनाका ओव्हर ब्रिज पर रील बनाने, हेलमेट नहीं पहनने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। उन्हें यातायात नियमों के पालन करने को कहा गया। कल देर रात तक यह सभी अधिकारी ब्रिज पर उपस्थित रहकर निगरानी कर रहे थे।

रेलिंग की सफाई करने पहुँच गए लोग
हर व्यक्ति मेंं नकारात्मक और सकारात्मक दो किस्म की भावनाएं होती हैं। नकारात्मकता के कार्य करने वालों को जवाब देने के लिए संस्कारधानी के सकारात्मक सोच वाले लोग शहर को मिली इस सौगात की सुरक्षा करने और इसे साफ  सुथरा रखने का संदेश देने के लिए यहां पर एकत्रित हुए और गांधी की गई रेलिंग की पानी से सफाई की इन लोगों में सुप्रभातम संस्था के अभय जैन, आलोक पाठक, सुमेश सराफ , गुड्डू गुप्ता, राजा राजेश श्रॉफ , कमलेश तिवारी आदि लोग गए थे।

रील बनाने वालों को पकड़ ले गई पुलिस
लगातार एक सप्ताह से नवनिर्मित फ्लाईओवर पर अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ  पुलिस ने अब सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। खरगोश की ड्रेस पहनकर रील बना रहे एक युवक को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। इसके अलावा कुछ महिलाओं को और युवकों को नोटिस भी दिए गए हैं और लिखित में माफी माँगी है उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया है कुछ लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

1200 बच्चों ने लिया साइक्लोथॉन में भाग, दिया फिट रहने का संदेश ब्रिटिश फोर्ट और क्रीड़ा भारती के आयोजन में शामिल हुए विधायक अशोक रोहाणी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » लंबी योजना और संकल्प का प्रयास है फ्लाई ओवर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket