Download Our App

Home » अपराध » लकड़ी का टाल खोलने का झांसा देकर हड़पे 70 लाख

लकड़ी का टाल खोलने का झांसा देकर हड़पे 70 लाख

जबलपुर (जयलोक)। लकड़ी का टाल खोलने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने टिम्बर कारोबारी से 70 लाख रूपयों की ठगी कर ली। आरोपी ने पूर्व में भी इसी तरह कई लोगों के साथ ठगी की है। ठगी का शिकार हुए टिम्बर कारोबारी ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई है।
पीडि़त गढ़ा निवासी अहिरहन्त टिम्बर के मालिक संस्कार जैन ने शिकायत में बताया कि वह लकड़ी के टाल का काम करता है। उसकी लकड़ी की टाल गंगासागर में अरिहन्त टिम्बर नाम से है। शुभम गुप्ता निवासी भारत कालोनी कोचिंग चलाता था, जिस कारण उससे जान पहचान थी। शुभम गुप्ता ने 10 सितम्बर 2024 को मेरे घर आकर मुझसे बोला मैं व्यापारी हूँ। कई व्यापार कर चुका हूँ। लकड़ी का काम भी किया था। मैं अपनी टाल खोलना चाहता हूँ। तुम चाहो तो मेरी टाल में इनवेस्ट कर दो। मुनाफे में तुमको आधा हिस्सा दे दूँगा। तो मैंने कहा कि ठीक है। उसने मुझसे 50 लाख रुपये माँगे। मैंने कहा कि मेरे पास इतने रुपये नहीं है तो बोला कि तुम कहीं से भी पैसों की व्यवस्था करवा दो। जैसे ही टाल खुल जायेगी तो मुनाफे में आधा हिस्सा तुम्हारा भी रहेगा।

शुभम बोला कि अपने किसी परिचित को भी टाल में हिस्सेदार बनाना चाहो तो बना लो तब उसनेे अपने दोस्त आशीष जैन निवासी पुरवा जैन मंदिर के पास थाना गढ़ा को बोला तो वह भी हिस्सेदार बनने तैयार हो गया। शुभम गुप्ता के धोखे में आकर ऑनलाइन यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस व नगद के माध्यम से करीब 70 लाख रुपये शुभम गुप्ता को दिये। शुभम को कई बार बोला कि टाल कब खोल रहे हो तो शुभम हमेशा टालमटोली करता रहा। शक होने पर जब पैसे वापस करने की बात की तो वह मुकर गया। व्यवसायियों ने पुलिस को बताया कि शुभम गुप्ता इसी प्रवृत्ति का व्यक्ति है शुभम ने उसके अलावा अन्य भी कई लोगों से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे हैं।

इन लोगों के साथ भी की ठगी

रंजीत बग्गा निवासी ग्वारीघाट नर्मदा नगर जो बुलेट जोन के नाम से शारदा चौक में दुकान चलाते हैं,उससे भी बिजनेस में इनवेस्ट करने पर मुनाफा दिलाने के नाम पर करीब 6 लाख रुपये प्राप्त किये हैं। इसके साथ ही देवांग भेड़ा निवासी भारत कालोनी से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग में इनवेस्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 5 लाख रुपये प्राप्त किये गये। सुषमा पाठक को उनके किसी जान पहचान के मोहनीश शर्मा के द्वारा बताने पर शुभम गुप्ता को बिजनेस के नाम पर 02 लाख 31 हजार रुपये दे दिये।

 

जबलपुर में बनेगा 600 बेड का केंसर का प्रदेश का सबसे बड़ा उपचार केंद्र

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » लकड़ी का टाल खोलने का झांसा देकर हड़पे 70 लाख
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket