Download Our App

Home » News » लक्ष्य को पूरा न करने वालों के खिलाफ की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, अधिकारियों कर्मचारियों को निगमायुक्त की दो टूक

लक्ष्य को पूरा न करने वालों के खिलाफ  की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, अधिकारियों कर्मचारियों को निगमायुक्त की दो टूक

जबलपुर (जय लोक)। कर वसूली को लेकर आयोजित की गई बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि लक्ष्य को पूरा ना करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही की जाएगी। वहीं बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब मात्र 6 दिन शेष रह गए हैं। यदि जो करदाता इन 6 दिनों में करों का भुगतान नहीं करेगा तो उस उस पर 1 अप्रैल से बकाया राशि पर डबल सरचार्ज लागू हो जाएगा।

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने विभागवार प्रगति की रिपोर्ट देखी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो अधिकारी या कर्मचारी अपने निर्धारित टारगेट को पूरा करने में विफल रहेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, अंजू सिंह ठाकुर, उपायुक्त संभव अयाची, अंकिता जैन, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, पोला राव, अनिल बारी के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का हल्ला, बाकी कंपनी में पर्याप्त है ईधन, वाहन चालकों की चिंता बढ़ी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » लक्ष्य को पूरा न करने वालों के खिलाफ की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, अधिकारियों कर्मचारियों को निगमायुक्त की दो टूक
best news portal development company in india

Top Headlines

लक्ष्य को पूरा न करने वालों के खिलाफ  की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, अधिकारियों कर्मचारियों को निगमायुक्त की दो टूक

जबलपुर (जय लोक)। कर वसूली को लेकर आयोजित की गई बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों कर्मचारियों को

Live Cricket