Download Our App

Home » अपराध » लगातार बरामद हो रहे अवैध हथियार

लगातार बरामद हो रहे अवैध हथियार

जबलपुर (जयलोक)। गढ़ा और गोरखपुर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस जप्त किए गए हैं। बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारियों को हथियारों तस्करों पर कार्यवाही के आदेश दिये थे। इसी कड़ी में गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि कल ाईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि मदनमहल दरगाह पहाड़ी में एक युवक देशी पिस्टल रखे कोई गम्भीर घटना की फिराक में खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सिद्धांत चक्रवर्ती बताया। तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ  देशी पिस्टल खोंसे मिला, चैक करने पर एक कारतूस लोड होना पाया गया। उक्त पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर पिस्टल एवं कारतूस सोनी कोरी निवासी आजाद चौक गोरखपुर से 5 हजार रूपये में खरीदना बताया। आरोपी सिद्धांत के कब्जे से 1 देशी पिस्टल 1 कारतूस जप्त करते आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, आम्र्स एक्ट के 4 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि सूचना मिली कि इमलीपुरा में चिन्टू चिकन वाले के टपरे के पीछे इमली के पेड़ के नीचे एक लडक़ा पिस्टल रखे खडा है। सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। उक्त युवक को पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने अपना नाम शेखू उर्फ  शेखर चक्रवर्ती निवासी सेठी नगर एफसीआई गोदाम के पीछे गोरखपुर बताया। तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल खोंसे मिला जिसकी मैग्जीन को चैक करने पर 1 कारतूस लोड होना पायी गयी, आरोपी के कब्जे से देशी 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त किया गया।
इसी तरह दूसरे मामले में कार्रवाही करते हुए गोरखपुर पुलिस ने महर्षि स्कूल के खण्डहर भवन में सोनू कोरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल खोंसे मिला जिसकी मैग्जीन को चैक करने पर 1 कारतूस लोड होना पाया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सोनू कोरी के विरूद्ध पूर्व से 5 अपराध आम्र्स एक्ट एवं मारपीट के पंजीबद्ध है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » लगातार बरामद हो रहे अवैध हथियार
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket