Download Our App

Home » जीवन शैली » लड़कियों के लिए बने ऑटोनामस ,डिप्लोमा एवं गर्ल्स यूनानी मेडीकल कॉलेज

लड़कियों के लिए बने ऑटोनामस ,डिप्लोमा एवं गर्ल्स यूनानी मेडीकल कॉलेज  

जबलपुर (जयलोक)। मुस्लिम समाज में लड़कियों की पढ़ाई आज भी आसान बात नहीं है। अधिकतम बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद यह पढ़ाई का क्रम रुक जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूथ फेडरेशन जबलपुर ने बहुत ही महत्वपूर्ण मांग उठाई है। फेडरेशन के बैनर तले अंजुमन मढ़ाताल वक्फ में गर्ल्स ऑटोनामस कालेज, गल्र्स यूनानी मेडीकल कॉलेज एवं गल्र्स डिप्लोमा कालेज बनाने हेतु यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक अभियान चलाया जायेगा।  विगत 70 वर्षों में मुस्लिम क्षेत्रों की यह माँग रही है कि महिलाओं की शिक्षा हेतु कॉलेज हो जिनसे महिलाएं शिक्षा हासिल कर समाज की मुख्य धारा से जुड़े एवं देश की उन्नति में अपनी सहभागिता का हिस्सा बन सकें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज के उन तबके तक शिक्षा मुहैया कराई जाये जो शिक्षा से वंचित चली आ रही है। साथ ही संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र के अंदर एक भी यूनानी मेडीकल कालेज नहीं है। अगर जबलपुर में इस कालेज की स्थापना होती है तो संपूर्ण महाकौशल में शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन होगा।
शिक्षा का केंद्र अंजुमन बनाने का मकसद यही था कि समाज के उस तबके तक शिक्षा पहुँचाई जाये जो शिक्षा से वंचित हैं। इस माँग की पूर्ति तक यूथ फेडरेशन अभियान चलाने की बात कह रहा है। इस माँग को उठाने में प्रमुख रूप से पप्पू वसीम खान, जमा खान, सैयद शादाब अली, इमरान मंसूरी, डॉ. निसार अंसारी, एड. आलमगीर अशरफी, अशरफ मंसूरी, आमीन अंसारी, जुबेर राईन आदि शामिल हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » लड़कियों के लिए बने ऑटोनामस ,डिप्लोमा एवं गर्ल्स यूनानी मेडीकल कॉलेज
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket