Download Our App

Home » News » लेटलतीफ कर्मचारियों पर डिजिटल शिकंजे की तैयारी

लेटलतीफ कर्मचारियों पर डिजिटल शिकंजे की तैयारी

चेहरे की पहचान से लगेगी हाजिरी
देर से आने पर शॉर्ट लीव या कटेंगी आधे दिन की तन्खा
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तरों का कामकाज एक बार फिर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्य सरकार मौजूदा पांच दिन के वर्किंग सिस्टम को खत्म कर सप्ताह में छह दिन सरकारी दफ्तर खोलने के विकल्प पर विचार कर रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका असर प्रदेश के करीब साढ़े पांच लाख अधिकारी-कर्मचारियों पर पड़ेगा। सरकार का फोकस केवल कामकाजी दिनों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है। कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर भी पूरी व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों के लिए रियल टाइम अटेंडेंस सॉफ्टवेयर तैयार कराने की दिशा में काम कर रहा है। इसमें फिंगरप्रिंट के साथ फेस रिकग्निशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतें लंबे समय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच रही हैं। पार्टी के जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट लोगों ने मंत्रालय समेत राज्य शासन और प्रशासन से जुड़े कार्यालयों में समय पर कामकाज शुरू नहीं होने की शिकायतें की हैं। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय समय का पालन करने की सार्वजनिक रूप से हिदायत दी थी। इसके बाद उन्होंने मंत्रालय का औचक निरीक्षण भी किया। मंत्रालय के अलावा विंध्याचल और सतपुड़ा भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए विशेष टीमों से डाटा भी तैयार कराया गया।
मई की समीक्षा के बाद सामने आईं तकनीकी दिक्कतें
मुख्यमंत्री ने मई में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर समीक्षा की थी। इसके बाद मौजूदा बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में तकनीकी खामियों और ठीक से काम नहीं करने की शिकायतें सामने आईं। अब सरकार पुराने सिस्टम पर निर्भर रहने के बजाय एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कराने की तैयारी में है, जिससे कर्मचारियों की उपस्थिति की रियल टाइम निगरानी हो सके। इसके लिए मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था में फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन के जरिए उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी।

 

खंदारी अभी भी 14 फिट खाली, परियट हुआ फुल, आज मौसम ने दी राहत निकली हलकी धूप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » लेटलतीफ कर्मचारियों पर डिजिटल शिकंजे की तैयारी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!