Download Our App

Home » दुनिया » वकीलों ने टीआई सहित 4 पुलिस कर्मियों को मारपीट कर खदेड़ा

वकीलों ने टीआई सहित 4 पुलिस कर्मियों को मारपीट कर खदेड़ा

इंदौर (जयलोक)। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दो वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में वकील सडक़ों पर उतर आए और परदेशीपुरा थाने का घेराव कर दिया। वकीलों ने हाईकोर्ट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस-वकीलों के बीच बहस भी हुई और इसी दौरान वकीलों ने टीआई के साथ मारपीट करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। वकीलों का आरोप है कि टीआई शराब के नशे में थे। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की जाने की खबर है।
थाना प्रभारी ने लगाई दौड़
चक्काजाम के दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह की प्रदर्शनकारियों से कहासूनी हो गई। वकीलों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद यादव को जान बचाने के लिए उन्हें दौड़ लगाना पड़ी। दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। तेज दौड़ लगाने के कारण उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस मामले में वकीलों पर भी केस दर्ज किया है।
पाँच पुलिसकर्मी निलंबित
परदेशीपुरा क्षेत्र में वकीलों से हुए विवाद की घटना ने तूल पकड़ लिया। वकीलों के प्रदर्शन के बाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पांच पुलिसकर्मियों को इस मामले में निलंबित किया गया है। इसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

 

जबलपुर, इंदौर एवं भोपाल में भी होगी अब शराब की गुणवत्ता की जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » वकीलों ने टीआई सहित 4 पुलिस कर्मियों को मारपीट कर खदेड़ा