Download Our App

Home » News » वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर (जयलोक)। जिला न्यायालय परिसर में सुतली बम फोडऩे वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि ने बर्चस्व बनाने के लिए आरोपियों ने यह हरकत की थी। पुलिस ने तनमय राजपूत, अनूप श्रीपाल, अनुज राजपूत, परोक्ष उर्फ दक्ष राजपूत,पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

यह था मामला

जिला न्यायालय के कोर्ट नंबर 2 के बाहर 17 मार्च को पटाखा फोडक़र धमाका किया गया था। जिससे अफरा तफरी मच गई थी और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सवार खड़े हो रहे थे। आवाज सुनकर सभी वकील कोर्ट से बाहर निकल आए। जिस जगह ब्लास्ट हुआ था। वकील और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बम के अवशेष पड़े हुए थे। आसपास धुंआ फैला हुआ था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई थी। पुलिस की जाँच में सामने आया कि लडक़े पहले तो कोर्ट के गेट नम्बर तीन से अंदर प्रविष्ठ हुए, इसके बाद कोर्ट के बाहर बम फोडक़र धमाका कर दिया। ओमती पुलिस ने मामले में आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार को उनके एक साथी मनीष अहरिवार की पेशी थी।
केस से जुड़ी गवाही हुई, जो कि उनके पक्ष में थी इसी की खुशी मनाने के लिए फटाका फोड़ा था।

पंकज पर 11 मामले दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पंकज राजपूत अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध पूर्व से 11 अपराध अपहरण, अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हेै। जिसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की गई है।

 

 

गैस बुकिंग के नाम पर साईबर ठगी शुरू एपीके फाइन नहीं करें डाउनलोड

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
best news portal development company in india

Top Headlines

वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर (जयलोक)। जिला न्यायालय परिसर में सुतली बम फोडऩे वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज

Live Cricket