Download Our App

Home » राजनीति » वार्ड स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी प्रियंका सोनी, प्रियंका को मिली जबलपुर महिला कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओंं में उत्साह

वार्ड स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी प्रियंका सोनी, प्रियंका को मिली जबलपुर महिला कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओंं में उत्साह

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश के 24 जिलों में शहर व ग्रामीण महिला अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां की है जबलपुर में संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में प्रियंका सोनी को नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रियंका सोनी की नियुक्ति से कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओंं में उत्साह व्याप्त है। यह नियुक्ति प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी द्वारा की गई है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
प्रियंका सोनी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। श्रीमती सोनी ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोडऩा और महिलाओं की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखना होगा।
महिला कांग्रेस समाज की हर उस महिला की आवाज बनेगी, जो अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर संगठन लगातार सक्रिय रहेगा और जनहित के विषयों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा।

नवनियुक्त नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका सोनी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियंका सोनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रियंका सोनी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही हैं। उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ अब महिला कांग्रेस संगठन को मिलेगा।

विभिन्न पदों पर रह चुकी है प्रियंका

प्रियंका लंबे अरसे से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहने के साथ ही में विभिन्न सामाजिक संगठनों में रह चुकी हैं। सूत विकास संस्थान, स्वर्णकार महिला मंडल, शांति आश्रम जवाली सोशल गु्रप और महिला कांग्रेस के पदों पर दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुकी है। प्रियंका सोनी महिला कांग्रेस में 2023 में नगर महामंत्री रह चुकी है। वर्तमान में प्रदेश संयुक्त सचिव महिला कांग्रेस के पद पर भी है।

ग्रामीण अध्यक्ष बनी अर्चना

इसी प्रकार जबलपुर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी से अर्चना दहिया को जबलपुर महिला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, यूपी-झारखंड में 17 की मौत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » वार्ड स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी प्रियंका सोनी, प्रियंका को मिली जबलपुर महिला कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओंं में उत्साह

Top Headlines

समीर दीक्षित बने भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल  की सहमति से भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ

ठेकेदारों के इशारे पर  नाच रहे बिजली अधिकारी, 3 दिन से अघोषित बिजली कटौती जैसा माहौल, लाखों लोग परेशान, जेई, एई, डीई, किसी को कटौती की जानकारी नहीं, लोग लगाते रहे फोन मगर अधिकारियों पर बेशर्मी हावी

Live Cricket