Download Our App

Home » News » वितरण व्यवस्था देखने अचानक गैस एजेंसी पहुँचे विधायक

वितरण व्यवस्था देखने अचानक गैस एजेंसी पहुँचे विधायक  

जबलपुर (जयलोक)।आज कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहिणी  ने जिले में हो रही लगातार गैस वितरण की समस्या को लेकर रांझी गैस एजेंसीयो का औचक निरीक्षण किया और वहां जाकर हितग्राहियों से चर्चा की और गैस कंपनियों के अधिकारियों से भी चर्चा की । इस चर्चा के दौरान हितग्राहियों ने स्पष्ट रूप से विधायक रोहाणी को बताया कि किसी भी प्रकार की गैस भुगतान में समस्या नहीं आ रही है और ना ही किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि गैस के लिए किसी भी गैस एजेंसी के द्वार  ली जा रही है।

सरलता से और सहजता से गैस का वितरण हो रहा है । गैस कंपनियों के अधिकारियों ने भी गैस की कमी न होने की पुष्टि की है । लेकिन उसके बाद भी विधायक रोहाणी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए ।  निरीक्षण में विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेगर, पार्षद दामोदर सोनी, पार्षद अनुराग दहिया, महामंत्री हेमराज सराठे, सुधीर बेन बंटी, दशरथ पटेल, पप्पू सोनकर, सुरेश पटेल, हैप्पी सिंह, शोभित आनंद, आकाश पटेल, एवं सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

 

देर से वल्लभ भवन आने और जल्दी जाने वाले अधिकारियों पर अब होगी कार्रवाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » वितरण व्यवस्था देखने अचानक गैस एजेंसी पहुँचे विधायक
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket