Download Our App

Home » जबलपुर » विधायकों से रायशुमारी कर 4 विधानसभा का प्रीति यादव, तो 4 विधानसभा का जयति सिंह बनाएंगी विजन डॉक्यूमेंट 28 जून तक जमा करना है अंतिम ड्राफ्ट

विधायकों से रायशुमारी कर 4 विधानसभा का प्रीति यादव, तो 4 विधानसभा का जयति सिंह बनाएंगी विजन डॉक्यूमेंट 28 जून तक जमा करना है अंतिम ड्राफ्ट

जबलपुर (जय लोक)। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला स्तर पर विजन डॉक्यूमेंट-2028 तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिस पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अमल करते हुए विजन डॉक्यूमेंट- 2028 पर काम करना शुरु कर दिया है। इसके लिए कलेक्टर ने  नगर निगम आयुक्त श्रीमति प्रीति यादव को और जिला पंचायत सीईओ श्रीमति जयति सिंह और जिम्मेदारी सौंपी। जिले की 4 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा नोडल अधिकारी जयति सिंह को सौंपा और शहर की 4 विधानसभा का नोडल अधिकारी निगामायुक्त श्रीमति प्रीति यादव को बनाया गया। जिला योजना अधिकारी, स्मार्ट सिटी के सीईओ, जिला उद्योग के महाप्रबंधक, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, उपसंचालक  कृषि, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम विभाग अधिकारी महिला बाल विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक अधिकारी के रुप में तैनात किया गया है इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक और नोडल अधिकारी को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे जैसा उचित समझे उन्हें भी शामिल कर सकते है। विजन डॉक्यूमेंट के लिए मूलभूूत जानकारी विधानसभा बार संकलित करेंगे और अधिकारी विधायकों के साथ एक साझा रणनीति बनाए, ताकि जबलपुर का समुचित और योजनाबद्ध विकास कार्य हो सके। अधिकारियों को 28 जून तक विजन डॉक्यूमेंट-2028 का अंतिम ड्राफ्ट पेश करना है ताकि उस पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह को सिहोरा, पाटन, बरगी, पनागर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो निगमायुक्त प्रीति यादव को पश्चिम, पूर्व एवं उत्तर  एवं कैंट विधानसभा के विकास की रुपरेखा तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है।
विधायकों की राय महत्वपूर्ण- जिले की ऑठों विधानसभा के अंतर्गत जो भी विजनरी डॉक्यूमेंट विधानसभा बार विकास को लेकर तैयार किया जाना है उसमें क्षेत्रीय विधायकों की राय बहुत महत्वपूर्ण रखी गई है। विधायकों की मांग पर सरकार का यह निर्णय हुआ है इसलिए पूरे प्रदेश के हर विधायक को  अपनी विधानसभा के हर सेक्टर में विकास के बेहतर कार्य हेतु अच्छे से अच्छे सुझाव देना है। विधायकों की राय को सर्वाधिक महत्व दिया जा रहा है उसी के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी योजनाओं के तहत विजनरी डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे।
आईएएस अधिकारी आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि यह विजन डॉक्यूमेंट 2028 आने वाले समय में विकास कार्यों के बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। विधानसभा क्षेत्र के जरुरत के अनुरूप क्षेत्र के विधायकों की मंशा और सुझाव के आधार पर इनको तैयार किया जा रहा है। 28 जून को इन दस्तावेजों को जमा करना है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। हमने सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनसे सुझाव प्राप्त कर लिए है उसके के आधार इस दस्तावेज को तैयार किया जा रहा है ।
उन विधायकों के लिए बहुत खास होगा, जिन्हें अक्सर यह शिकायत होती है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में जो करना चाहते है, वो कर नहीं पाते। विधायक से बेहतर और कौन जान सकता है कि उसके विधानसभा क्षेत्र में कहां क्या कमी है। विजन डॉक्यूमेंट में विकास का कोई दायरा तय नहीं किया गया है, इसमें सारे पहलुओं को शामिल किया गया है। जिनमें रोजगार, अधोसंरचना से लेकर कृषि और ऊर्जा से लेकर उद्योग तक सारे विषयों को समाहित किया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » विधायकों से रायशुमारी कर 4 विधानसभा का प्रीति यादव, तो 4 विधानसभा का जयति सिंह बनाएंगी विजन डॉक्यूमेंट 28 जून तक जमा करना है अंतिम ड्राफ्ट