Download Our App

Home » राजनीति » विस शीतकालीन सत्र में जनता से मुद्दों पर दिया जोर-अभिलाष पांडे

विस शीतकालीन सत्र में जनता से मुद्दों पर दिया जोर-अभिलाष पांडे

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर विधायक अभिलाष पांडे ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि कैंसर से पीडि़त हो या दुर्घटना में घायल सिर की चोट वाले मरीज, कई मामलों में बेवजह जांचों के कारण स्वजन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। लिहाजा प्रत्येक निजी अस्पताल के लिए ऐसे मामलों में लाइन ऑफ ट्रीटमेंट तय होना चाहिए। विधायक श्री पांडे ने यह बात पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाना चाहिए। यह मुद्दा विधानसभा में जोरशोर से उठाया गया। किसान, युवा, स्वास्थ्य सेवाएं, र्पावरण, मीडिया और शासन, सायबर क्राइम, निजी स्कूलों की मनमानी फीस जैसे मुद्दों पर उन्होंने विस सत्र में सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि पराली जलाने के विकल्प, कृषि हेतु नवीन तकनीक, प्रमाणित बीज किसानों को उपलब्ध कराने की बात कही। ताकि किसानों की आय बढ़ सके। साथ ही नशे से जागरू करने अभियान चलाने पर भी जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण जैसे गंभीर मुद्दोंं पर भी सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। पत्रकारवार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कमलेश अग्रवाल, श्रीकांत वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » विस शीतकालीन सत्र में जनता से मुद्दों पर दिया जोर-अभिलाष पांडे