Download Our App

Home » जबलपुर » वैलेन्टाईन डे पर भंवरताल गार्डन में हुई तालाबंदी

वैलेन्टाईन डे पर भंवरताल गार्डन में हुई तालाबंदी

छुपते-छुपाते हो रहा प्यार का इजहार

जबलपुर (जयलोक)। वैलेंटाईन डे पर आज शहर में इसका असर देखने को मिला।  वैलेंटाईन डे को लेकर एक बार फिर पश्चिमी सभ्यता के पोषक और हिंदूवादी संगठन भारतीय संस्कृति के संरक्षक फिर आमने सामने हैं। आज 14 फरवरी को वैलेनटाईन डे पर प्रेमी युगलों के द्वारा प्रेम-प्यार का इजहार किये जाने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। आज भंवरताल उद्यान में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तालाबंदी कर दी गई। इससे उद्यान में जाने का मौका प्रेमी जोड़ों को नहीं मिला।
विगत कुछ वर्षों से वैलेनटाईन डे का जुनून खासकर युवा लॉबी पर जमकर परवान चढ़ा है और तभी से इसका विरोध भी शुरू हुआ है। नैतिकता की बाड़ तोडऩे वाले फूहड़ता व घटिया संस्कृति के पश्चिमी आधार पर मनाये जाने वाले वैलेन्टाईन डे का विरोध इस बार भी जारी है। भारतीय संस्कृति की मर्यादाओं को खंडित करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस आशय की चेतावनी हिन्दू धर्म सेना, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, शिवसेना आदि संगठनों ने दी है। बहरहाल, प्यार और तकरार के इस विवादित दिन पर पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजामात किये हैं। पुलिस का कहना है कि अश्लीलता और फूहड़ता के साथ-साथ कानून को अपने हाथ में लेने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

रेस्टारेंटों व गार्डनों पर नजर
हिन्दू संगठनों का कहना है कि कार्यकर्ता शहर के सभी होटलों, रेस्टारेंटों और चाय काफी की दुकानों में नजर रखे हुए हैं उनका कहना है कि किसी भी कीमत पर प्यार के इजहार के नाम पर फूहड़ता, अश्लीलता, छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।

गुलाब के फूल मंहगे
वैलेन्टाईन डे की पूर्व संध्या पर गुलाब के फूल के रेट मंहगे हो गये थे। आमतौर पर दो रूपये में बिकने वाला एक गुलाब का फूल दस रूपये में बिकने लगा था। आज भी इसकी कीमत और उछाल देखने को मिली है। इससे इस बात के संकेत तो मिल ही गये हैं कि प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं’ मतलब प्यार पर जितना ही पहरा बैठाया जा रहा है, प्यार उतना ही बढ़ रहा है।

पुलिस ने किये सुरक्षा के इंतजाम
पुलिस ने सुरक्षा के बंदोबस्त किये हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के प्रमुख चौराहों और उद्यानों, होटलों व रेस्टोरेंटों के आसपास पुलिस पहरा दे रही है। जोर जबर्दस्ती किसी भी लेबल पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं होगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिटा आरक्षक, दो के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » वैलेन्टाईन डे पर भंवरताल गार्डन में हुई तालाबंदी