Download Our App

Home » दुनिया » वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3२ की मौत

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3२ की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। यहां कटरा में स्थिति काफी गंभीर है। माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से अब तक 31 की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सेना और अर्धसैनिक बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर मौजूद हैं। सेना और एनडीआरएफ की यूनिट्स को भी राहत और बचाव के लिए तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए और अधिक बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। एसएसपी रियासी, परमवीर सिंह के मुताबिक, बचाव दल मौके पर तैनात हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। हालांकि खराब मौसम और लगातार गिरते मलबे की वजह से ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 31 लोगों की जान चली गई है और 23 लोग घायल हुए हैं। यह मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य रास्ता है, लेकिन अब मलबे से पूरी तरह ढक चुका है। 26 अगस्त की देर रात जम्मू के कई इलाकों में बादल फटने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय नदियां और नाले उफान पर आ गए। तेज बहाव के साथ चट्टानें, पेड़ और मिट्टी बहकर नीचे आ गई, जिससे कई मकान जमींदोज हो गए। कई गांवों में संपर्क पूरी तरह टूट गया है और बिजली-पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था।
यात्रा पर रोक की संभावना
प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी स्थिति पर नजर रखे हुए है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, 18 ट्रेनें रद्द, दो उड़ानें निरस्त
जम्मू से रामबन में करीब 12 स्थानों पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। चक्की पुल पठानकोट पर बाढ़ जैसी स्थिति से जम्मू, उधमपुर, कटड़ा आने वाली 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जम्मू से श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं।

 

आद्यशङ्कराचार्य के अपूर्ण कार्यों की पूर्ण करने अवतरित हुए हैं – ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानन्द जी महाराज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3२ की मौत