
सुबह जबलपुर फिर कटनी में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ा एकत्रीकरण
जबलपुर, (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को मिटाने का किया जा रहा प्रयास अब केवल कांग्रेस का ही संघर्ष नहीं है बल्कि यह पूरे हिंदुस्तान के आम जनमानस का संघर्ष बन गया है। आने वाली पीढ़ी को उनके लोकतांत्रिक अधिकार और सरकार चुनने से वंचित करने की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की साजिश को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के हर एक सिपाही को पूरे हिंदुस्तान में सक्रिय कर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत हर शहर जिले और गांव में जाकर आम जनता को इस अभियान से जोडऩे और भविष्य में होने वाले इसके दुष्प्रभाव बताने का बड़ा अभियान छेड़ा है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के जालना लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कल्याण काले का।
सांसद कल्याण काले पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के तहत आज बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम के अंतर्गत इटारसी और फिर नरसिंहपुर में बैठक कर देर रात जबलपुर पहुंच रहे हैं। उनके इस द्वारा कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय सक्सेना को प्रदेश कांग्रेस की ओर से समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री सक्सेना सांसद श्री काले के साथ विभिन्न जिलों के दौर में सहभागिता कर रहे हैं साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक आम जनता को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह अपने भविष्य को सुरक्षित रखें और आने वाले खतरे को भांप सके वोट चोरी का मामला सीधे लोकतंत्र की हत्या है और आने वाले समय में यह संविधान को मिटाने का प्रयास होगा। इसी उद्बोधन के साथ कांग्रेस नेता विभिन्न जिलों की यात्रा कर रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्याण काले ने जय लोक से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवाहन पर पूरे देश में यह अभियान चल रहा है वोट बचाओ देश बचाओ अब सिर्फ कांग्रेस की लड़ाई नहीं है यह आम जनमानस की हक की लड़ाई है। यह अधिकार बाबा साहब अंबेडकर ने आम लोगों को दिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 21 वर्ष की आयु को घटकर 18 वर्ष के युवाओं को लोकतंत्र में सरकार चुनने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने का अधिकार दिया। लेकिन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी आम जनता के वोट के अधिकार को साजिश के तहत खत्म करने पर तुली है। श्री काले ने कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर उन्हें भविष्य के खतरे के बारे में आधार कर रहा है यह आम जनता की लड़ाई है। आगामी 1 नवंबर को हर जिले से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होने का आवाहन किया जा रहा है। कल सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद कल्याण काले जबलपुर में दद्दा परिसर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एवं नेताओं को ऐसा अभियान के बारे में संबोधित करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को 1 नवंबर को दिल्ली में रामलीला मैदान में होने वाले एकत्रीकरण में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके पश्चात कल्याण काले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कटनी के लिए रवाना हो जाएंगे।





