Download Our App

Home » News » शताब्दीपुरम में श्वान के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल

शताब्दीपुरम में श्वान के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल

जबलपुर (जयलोक)। शहर के विजय नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के साथ शर्मनाक और अमानवीय हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है। दरअसल यहां एक युवक द्वारा आवारा श्वानों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। जिसे पशु प्रेमियों के गु्रप ने रंगे हाथों पकड़ा।

बताया जा रहा है कि आरोपी शताब्दीपुरम गार्डन में एक आवारा स्वॉन के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। मौके पर मौजूद युवक ने उसे पकडक़र फटकार लगाई और उससे पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की हरकतों को लेकर लोगों में गुस्सा साफ  देखने को मिला। पशु प्रमियों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है।

जिसे सजा के तौर पर कान पकडक़र उठक बैठक भी लगवाए गए थे। लेकिन आरोपी हरकतों सें बाज नहीं आ रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ  सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पशु प्रेमियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं मानसिक विकृति का संकेत देती हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी हो गया है।

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह आरोपी की हरकतों पर नाराजगी जाहिर कर रहा है। पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ  पशु कू्ररता निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घिनौनी घटनाओं पर रोक लग सके।

नया खुलासा : कांग्रेस नेता पिता पुत्र पत्रकारों वकीलों की ब्लैकमेलिंग गैंग के चक्कर में फसें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शताब्दीपुरम में श्वान के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket