Download Our App

Home » अपराध » शराब के नशे में युवक ने एल्गिन अस्पताल में मचाया हंगामा, डायल 112 के जवानों से भी की बदसलूकी

शराब के नशे में युवक ने एल्गिन अस्पताल में मचाया हंगामा, डायल 112 के जवानों से भी की बदसलूकी

जबलपुर (जय लोक)। शासकीय महिला एल्गिन अस्पताल में देर रात शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान युवकों के बीच जमकर विवाद हुआ और चाकू चले। जिसमें एक युवक के हाथ में चाकू के हमले से चोट पहुँची है।

घटना  देर रात 3:30 बजे की बताई जा रही है। मुख्य द्वार से अंदर घुसे  युवकों के बीच करीब 10 मिनट तक खूनी संघर्ष चला, जिसमें 1 युवक के हाथ में धारदार चाकू भी दिखाई दिया। मौके पर मची चीख-पुकार के बाद तीमारदारों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों से भी आरोपी अभद्रता करते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का किसी प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नवजात शिशुओं और प्रसूता महिलाओं के इस प्रमुख चिकित्सा संस्थान में आधी रात को हथियारबंद तत्वों की बेरोकटोक आवाजाही ने सुरक्षा तंत्र की भारी लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में हथियार लेकर कुछ युवक घुसे थे और एक दूसरे को मारने के लिए परिसर में गाली गलौच करते हुए दौड़ लगा रहे थे। दोनों उपद्रवी झगड़ते हुए वार्ड के गलियारे से खींचतान करते हुए बाहर तक आ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर जानलेवा वार करने का प्रयास किया और जोर-जोर से अपशब्द कहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब उन्हें शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। सूचना पाकर जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा, तब भी उपद्रवियों की आक्रामकता कम नहीं हुई और वे खाकी वर्दी के सामने भी लगातार विवाद करते रहे।

 

 

अमरावती अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी भीषण आग, तीन की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शराब के नशे में युवक ने एल्गिन अस्पताल में मचाया हंगामा, डायल 112 के जवानों से भी की बदसलूकी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!