
निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने की सुविधा का लाभ लें-निगमायुक्त
नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करना है प्रतिबंधित- सीईओ स्मार्ट सिटी
जबलपुर (जयलोक)। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मानस भवन, सिविक सेंटर एवं भंवरताल क्षेत्रों में आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया गया है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव एवं सीईओ अनुराग सिंह ने बताया कि शहर के लोगों को वाहन सुरक्षित ढंग से पार्क करने के लिए एक नहीं तीन तीन पार्किंग स्थलों की सौगात दी गई है। यह तीनों पार्किंग स्थल स्वचालित है और बहु मंजिला भी है जहां वाहनों को मशीनों के माध्यम से ऊपर तक पर किया जाता है और उन्हें उतार भी जाता है शहर में वाहन पार्किंग की यह अत्यधिक सुविधा शहर वासियों को उपलब्ध हुई है।

इन पार्किंग स्थलों के संचालन का कार्य रामा इंटरप्राइजेज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को प्रदाय किया गया है। मानस भवन, सिविक सेंटर एवं भंवरताल क्षेत्र के 300 मीटर के क्षेत्र नो-पार्किंग जोन है। इस क्षेत्र में कार पार्किंग करना कानूनी रूप से वर्जित रहेगा। नो-पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने की स्थिति में चालानी कार्रवाई की जाएगी एवं आवश्यकतानुसार वाहन जप्त भी किया जा सकता है।

सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग कर अपने वाहनों को सुरक्षित रखें, इससे शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

3628 लोगों का रेस्क्यू, 28.49 करोड़ की राहत राशि बांटी, अतिवृष्टि से हर प्रभावित के साथ सरकार
Author: Jai Lok







