Download Our App

Home » Uncategorized » शहर में बिक रहे चायनीज पटाखे

शहर में बिक रहे चायनीज पटाखे


नागरिक उपभोक्त मार्गदर्शक मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर (जयलोक)।  शहर में प्रतिबंधित और फर्जी ग्रीन पटाखों की खुलेआम बिक्री के विरोध में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने अपनी आवाज उठाई है। मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे के नेतृत्व में जनसंगठनों ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि शहर में खतरनाक चायनीज और आकाश में उड़ते लालटेन पटाखों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 12 मई और सुप्रीम कोर्ट के 29 अक्टूबर 2021 के आदेशों का हवाला देते हुए अवैध पटाखों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और जांच का ठोस भरोसा दिया।
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा तय सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी करने की बात कही। ज्ञापन में रेखांकित किया गया कि अदालती व्यवस्था के अनुसार बाजार में बिकने वाले पटाखों की विधिवत रासायनिक जांच जरूरी है। इसके अलावा उनके ध्वनि स्तर की तकनीकी टेस्टिंग अनिवार्य की गई थी। कारोबारियों से सुरक्षा संबंधी औपचारिक अंडरटेकिंग ली जानी चाहिए, लेकिन स्थानीय स्तर पर अब तक इन जरूरी प्रक्रियाओं को अमल में नहीं लाया जा सका था।

 

इंडस्ट्री और रोजगार पर फोकस कर कार्यनीति तैयार करेंगे कलेक्टर अरुण कुमार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहर में बिक रहे चायनीज पटाखे
error: Content is protected !!