
जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दिन को स्मारणोत्सव दिवस के रूप में मनाया। नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों ने भी आज के दिन सामूहिक वंदे मातरम गीत का गायन कर शहीदों को याद किया।
इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मप्र की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, डॉ. जितेंन्द्र जामदार, स्वाति गोडबोले, जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक, पंकज दुबे, रजनीश यादव, अश्वनी पराँजपे की उपस्थिति में सामूहिक वन्दे मातरम गान का आयोजन शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थली मालगोदाम चौक में किया गया।

इस गीत में बसती है भारत की आत्मा
सामूहिक वन्दे मातरम गान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृ शक्ति एवं युवाओं ने शामिल होकर एक स्वर एक लय में गान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इसके पूर्व सभी अतिथियों ने राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा वंदे मातरम् को आज 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है, वन्दे मातरम, जो माँ भारती की आराधना का अमर गीत है, इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की, हर भारतवासी के हृदय में एकता, साहस और समर्पण की शक्ति जगाई। इस अमर गीत की रचना महामनीषी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, जिसने भारत की भावना को शब्दों में ढालकर पूरे देश में आत्मगौरव का संचार किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा जब वंदे मातरम् अपने 150 वर्ष पूर्ण कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में इसका स्मारणोत्सव मनाया जा रहा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शहीद शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थली पर एकत्र होकर वन्दे मातरम का सामूहिक गान किया। श्री सोनकर ने कहा हम सभी ने वन्दे मातरम गान के माध्यम से मिलकर माँ भारती को नमन किया और इस कालजयी गीत के राष्ट्रीय स्वाभिमान को हृदय से स्मरण किया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संदीप जैन, कैलाश साहू, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, संतोषी ठाकुर, डिम्पी विश्वकर्मा, प्रशांत केसरवानी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, रविन्द्र पचौरी, राजेश ठाकुर, रूपा राव, संजय यादव, अभिनव यादव, केदारनाथ पोरते, दिलीप पटेल, संतोष यादव, नरेश पटेल, आशीष राव, राहुल रजक, पुष्पराज सेंगर आदि लोग उपस्थित थे।

दो दिन की बच्ची को किया गया मुंबई एयरलिफ्ट, दिल में छेद, सरकार कराएगी नि: शुल्क इलाज
Author: Jai Lok







