
जबलपुर (जयलोक)। घर से सुबह 4:30 बजे टहलने जाने कहकर निकली नाबालिग जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोज खबर शुरू की। उन्होंने एक-दो दिन तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।फरियादी की रिपोर्ट पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पास पड़ोस मेंरहने वाले और रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी जब नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश मिलते ही माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे की टीम ने अगवा नाबालिग की तलाश तेज की।
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे की टीम को जब पता चला कि माढ़ोताल इलाके से अगवा नाबालिग की लोकेशन धार जिले में मिल रही है, जिसके आधार पर टीम को धार रवाना किया गया और वहां से नाबालिग को बरामद करने के साथ ही उसका अपहरण करने वाले को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि 45 साल का रवि कोरी नाबालिग को बहला फुसला कर धार ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अगवा नाबालिग को बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया।

पेसा कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार आदिवासियों को परेशान कर रही: सिंघार
Author: Jai Lok







