Download Our App

Home » अपराध » शादी समारोह में डाँस के विवाद पर युवक की हत्या, पाटन का मामला, देर रात हुआ था विवाद

शादी समारोह में डाँस के विवाद पर युवक की हत्या, पाटन का मामला, देर रात हुआ था विवाद

जबलपुर (जयलोक)।   एक परिवार की शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं जब शादी समारोह में नाचने के विवाद को लेकर एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव लहुलुहान हालत में सडक़ किनारे पाया गया। जिसमें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां रात दो बजे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की हत्या करने वालों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि हत्यारे वर पक्ष की ओर से थे। जो डीजे की धुन पर नाचने के दौरान लोगों को धक्का दे रहे थे।

मामला पाटन के ग्राम मादा का है, यहां देर रात शादी सामरोह के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद नाचने की बात पर शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसमें गौर हिनौती निवासी 40 वर्षीय सुनील अहिरवार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

सुनील अहिरवार बुधवार रात को अपने दोस्तों के साथ ग्राम मादा में अहिरवार समाज के एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर सुनील का कुछ लोगों से विवाद हो गया। हालांकि उस समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया और बारात आगे बढ़ गई। लेकिन इसी बारात में से अचानक सुनील गायब हो गया। बारात में डीजे के शोरशराबे के बीच किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। देर रात करीब 2 बजे जब सुनील के साथियों ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह सडक़ किनारे लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल सुनील को तुरंत पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहा इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस और एसडीओपी लोकेश डाबर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बारात में शामिल लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं पुसिस को शक है कि हत्यारे गाँव के ही युवक हो सकते हैं।

इनका कहना है

शादी समारोह के दौरान गाँव में एक युवक की नाचने के विवाद को लेकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद हत्यारे फरार है जिनकी तलाश जारी है।
गोपिन्द्र सिंह राजपूत,
थाना प्रभारी

 

अचानक करियापाथर मुक्तिधाम पहुँचे निगमायुक्त बेबस बुजुर्ग को तत्काल दिलवाई राहत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शादी समारोह में डाँस के विवाद पर युवक की हत्या, पाटन का मामला, देर रात हुआ था विवाद
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket