Download Our App

Home » अपराध » शादी समारोह में हत्या करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार, बहन की शादी में चाकू मारकर की थी युवक की हत्या

शादी समारोह में हत्या करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार, बहन की शादी में चाकू मारकर की थी युवक की हत्या

जबलपुर (जयलोक)। शादी समारोह में चाकू मारकर दुल्हन के भाईयों ने एक युवक की जान ले ली थी। हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं जिन्होंने मामूली सी बात को लेकर अधारताल में रहने वाले युवक पर चाकू से कई वार किए थे। हमले में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं दोनों आरोपी भाग निकले थे। आरोपियों का नाम करण-अर्जुन हैं, जिन्होंन 18 फरवरी को चाकू मारकर गढ़ा में एक युवक की जान ले ली थी। मृतक का नाम अभिषेक था, अधारताल का रहने वाला था। वहीं आरोपी करण अर्जुन दुल्हन के भाई है। अभिषेक 18 फरवरी को बारात के साथ गढ़ा में शादी समारोह में शामिल होने पहुँचे था। यहां लडक़ी पक्ष से करण और अर्जुन की अभिषेक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने अभिषेक को बात करने के लिए अंधेरे में बुलाया और यहां उसे चाकू मार दिया। गढ़ा पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पिछले एक सप्ताह से पुलिस की टीम जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में ही छुपे हुए हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

राजेन्द्र सिंह गए मंडला, लखन लाल और अन्नीलाल का जबलपुर तबादला

जबलपुर (जयलोक)। मप्र में 55 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों मेंं जबलपुर के  एक थाना प्रभारी का नाम है। वहीं दो थाना प्रभारियों को जबलपुर भेजा गया है। तबादले में जीआरपी निरीक्षक राजेन्द्र सिहं को मंडला भेजा गया है। वहीं कटनी से अन्नीलाल सैयाम और भोपाल से लखन लाल चौधरी को जबलपुर भेजा गया है। सभी पुलिस अधिकारी जल्द ही अपनी नए पदस्थापना पर उपस्थिति देंगे।

 

दैनिक जय लोक के सवालों पर मंत्री प्रहलाद पटेल के बेबाक जवाब

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शादी समारोह में हत्या करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार, बहन की शादी में चाकू मारकर की थी युवक की हत्या