
जबलपुर (जय लोक)। गौर नदी क्षेत्र के पास बन रही मस्जिद के अवैध हिस्से पर जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाही करते हुए उसे तोड़ा है। यह मस्जिद शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी। जिसमें नियमोंं का उलंघन कर 15 सौ वर्गफीट क्षेत्र में इसका विस्तार किया जा रहा था। गुरूवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाही की।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाही
शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाई जा रही मस्जिद की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और यह कार्रवाही की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर सार्वजनिक रास्ते को बंद किया गया है। जिसके बाद यह अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। यहां से गुजरने वालों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। अवैध निर्माण तोड़े जाने के बाद लोगों को आने जाने के लिए रास्त उपलब्ध हो सका। खसरा नंबर 137 की जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। जहां केवल 450 वर्गफीट निजी भूमि थी, वहां अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण किया गया था।

अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाही के दौरान प्रसाशन की ओर से संयुक्त तहसीलदार, पटवारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें निर्माण के अवैध ढांचे को गिराया गया। इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि यह जमीन का कुछ हिस्सा दुबे परिवार का है। लेकिन उनके वारिस का पता ना होने के कारण इस जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा था।

गर्मी शुरू होते ही बढऩे लगे अग्रि हादसे, रेलवे अस्पताल और दुकान में लगी आग
Author: Jai Lok






