Download Our App

Home » News » संजय शर्मा से जुड़े व्यापारियों और समूह में मचा हडक़म्प

संजय शर्मा से जुड़े व्यापारियों और समूह में मचा हडक़म्प

जबलपुर में भी आ सकती है जाँच की आँच

जबलपुर (जय लोक)। बलशाली नेताओं में गिने जाने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा के रहने वाले संजय शर्मा से जुड़े 14 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने छापे मारे हैं। एक साथ 14 स्थान पर छापे पडऩे से पूरे प्रदेश में हडक़ंप मचा हुआ है।
छापे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संजय शर्मा के साथ जबलपुर के भी गहरे व्यापारिक संबंध हैं। शहर के भी कई ऐसे बड़े नामी और व्यापारिक समूह आर्थिक रूप से संजय शर्मा के साथ मिलकर लंबे समय से व्यवसाय गतिविधियां कर रहे हैं। ईडी अपनी जाँच का दायरा बढ़ाएगी तो जबलपुर में भी इस जाँच की आँच लगना तय माना जा रहा है। हालांकि जाँच अधिकारियों ने अभी किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया है। जाँच के दायरे में कई बिंदुओं को रखा गया है जिसके आधार पर जांच दल जानकारी एकत्रित कर रहा है। लेकिन अंडर करंट में संजय शर्मा से जुड़े जबलपुर के बड़े व्यापारियों और समूह में हडक़ंप मचा हुआ है।
जाँच में अगर जबलपुर का कारोबारी कनेक्शन मजबूती से सामने आता है तो जाँच दल की दस्तक जबलपुर में भी विभिन्न स्थानों पर हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि संजय शर्मा के व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है और जबलपुर व आसपास में भी इनका दायरा बढ़ा है।

यह था मामला
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर फर्जी रसीदों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीमों ने मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा और देवरी स्थित ठिकानों समेत देशभर में 14 परिसरों पर एक साथ रेड मारी। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर टोल वसूली के लिए एक अनधिकृत (समानांतर) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके जरिए टोल रसीदें जारी कर वसूली गई रकम को एनएचएआई के आधिकारिक अकाउंट से बाहर डायवर्ट किया जा रहा था। फोरेंसिक जांच में टोल डेटा में हेराफेरी की पुष्टि हुई है।

7 राज्यों में एक साथ दबिश
धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा-17 के तहत की जा रही इस कार्रवाई में दिल्ली से आई ईडी की टीम के साथ ईडी के दो दर्जन से अधिक जवान मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस को बिना सूचित किए की गई इस रेड में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और कोलकाता स्थित ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है।

बुंदेली संस्कृति के संरक्षक थे डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » संजय शर्मा से जुड़े व्यापारियों और समूह में मचा हडक़म्प

Top Headlines

जबलपुर बनेगा राष्ट्रीय स्तर पर परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स का केन्द्र

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ग्रीनफील्ड सडक़ कोरिडोर्स की 1.05 लाख करोड़ की परियोजना स्वीकृत जबलपुर/भोपाल (जयलोक)।

Live Cricket

error: Content is protected !!