Download Our App

Home » जबलपुर » सडक़ों का विकास कार्य देखने निरीक्षण पर निकले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

सडक़ों का विकास कार्य देखने निरीक्षण पर निकले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर (जयलोक) ।शहर के चौक चौराहों की व्यवस्था देखने और विकसित करने के लिए आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह निगमायुक्त के साथ सडक़ पर उतरे। वे आदि शंकराचार्य चौराहे पर पहुँचे यहां की व्यवस्था के साथ निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि सरकार से इस बार 550 करोड़ का बजट मिला है। इस बजट से शहर को विकसित किया जाएगा। जिसमें शहर के प्रवेशद्वारों को सुसज्जित करने के साथ साथ पश्चिम क्षेत्र के पाँच चौराहों का विकास भी किया जाएगा। इसमें मूकबधिक चौराहे को सबसे पहले विकसित किया जाएगा। इस चौराहे पर भेड़ाघाट की अनुपम कृति के साथ, पुरवा, छोटी लाइन चौक, रामपुर सहित अन्य का विकास किया जाएगा। बजट के अनुसार शहर में फ्लाईओवर, आरओबी सहित अन्य जगहों को विकसित किया जाएगा।

 

अब नहीं वसूला जाएगा सेटेलाइट से टोल टैक्स

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सडक़ों का विकास कार्य देखने निरीक्षण पर निकले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket