
जबलपुर (जय लोक)। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निदेर्शों पर बाजार विभाग करों की वसूली के साथ-साथ इन दिनों स्वच्छता पर विशेष फोकस का कार्य करा रहा है। इसके साथ ही बाजार विभाग राजस्व वसूली के साथ अतिक्रमण भी हटवा रहा। निगमायुक्त ने पहले भी बैठकों मैं निर्देश दिए हंै कि सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना है और नगर निगम के हर उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों को सयुक्त प्रयास करना है। बाजार विभाग के इन प्रयासों की आयुक्त श्री अहिरवार ने प्रशंसा भी की है।
बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे ने बताया कि नोडल अधिकारी ट्रेड लायसेंस एवँ राम स्वरूप रजक, संतोष पटेल, लिपिक, शक्ति रजक, अजय पसेरिया, मनोज श्रीवास्तव आदि लगातार करों की वसूली के कार्य समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के हॉकर जोनों को व्यवस्थित करने की जा रही पहल तेजी से जारी है। सडक़ पर व्यापार करने वाले लोगों को पहले समझाइश देकर हॉकर जोन में भेजा जा रहा है जो नहीं जा रहे हैं उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त श्री अहिरवार के निर्देश पर सबसे पहले एक हॉकर जोन को आदर्श हॉकर जोन बनाया जायेगा।

इसके साथ ही विगत वर्षों में हुई दुर्घटनाओं के कारण ज्वलनशील पदार्थों के गोदामों, सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले बारात घरों, होटलो, कार बाजारों के व्यापक जनहित में ट्रेड लायसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही भी हो रही है। बाजार विभाग के सेवानिवृत्त होने के बाद भी कुछ कर्मचारी स्वप्रेरणा से 10 से 12 घण्टों तक विभाग को अपनी सेवायें देकर कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने में अपना मार्गदर्शन दे रहे हंै।

विगत दिनों भी कर वसूली की कार्यवाही के दौरान मैदान में उतरे बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे और उनकी टीम से कई क्षेत्रों से कर वसूली अभियान के दौरान पाए गए अतिक्रमणों को हटवाया और अतिक्रमण विभाग को भी इसकी जानकरी दी।

श्रीकृष्ण की नगरी पहुँची राष्ट्रपति मुर्मु ने मथुरा में 7 कोस की परिक्रमा शुरु की
Author: Jai Lok






