
जबलपुर (जयलोक)। सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में 26 अप्रैल को लिट फेस्ट के माध्यम से साहित्य ,संस्कृति एवं सृजनशीलता का अनूठा संगम दिखाई दिया। यह आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक श्री अनिल ग्रोवर, शाला निर्देशिका मैम तरंग ग्रोवर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैम नीलांजना पाठक, मैम रूपल केवल्य, मैम अल्मा ढींगरा और मैम नम्रता कटारिया उपस्थित रहें। छात्रों के द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर प्री प्राइमरी के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोरंजक पात्रों का अभिनय किया गया। कक्षा तीसरी से पाँचवी के छात्रों के लिए पटकथा लेखिका मैम रूपल केवल्य द्वारा बुक रीडिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रोचक कहानियों पर चर्चा की। मैम नम्रता कटारिया के द्वारा डूडलिंग वर्कशॉप संचालित की गई जिसके द्वारा छात्रों के रचनात्मक कौशल का विकास हुआ। कथाकार मैम अल्मा ढींगरा की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण थीम आधारित बूथ प्रेजेंटेशन जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक सभी छात्रों ने भाग लिया। प्राथमिक कक्षाओं ने भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित सुंदर जानकारी दी वहीं माध्यमिक कक्षाओं में हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। उच्चतर कक्षाओं ने दर्शकों को सुंदर ढंग से साहित्य की गहराइयों से परिचित कराया। छात्रों ने विभिन्न लजीज व्यंजनों के स्टाल लगाए एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया।
निर्णायक अतिथि के रूप में मैम नीलांजना पाठक की उपस्थिति रही। विद्यालय पत्रिका-2 का सफल विमोचन किया गया। शाला की विभिन्न अंतर्दलीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सृजनात्मक लेखन कौशल के लिए अभिभावक एवं छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मैम हर्षा तिवारी, मैम रचिता अग्रवाल एवं सर उदित परमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्री राजीव कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक मैम दविंदर कौर सेठी एवं शाला प्रबंधिका डॉ. वंदना वोहरा का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार यह कार्यक्रम सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए एक ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्पद और आनंददायक अनुभव रहा।

वकील और पुलिस के बीच वाहन चेकिंग को लेकर हुई हाथापाई, थाने में एकत्रित हुए दर्जनों वकील
Author: Jai Lok







