Download Our App

Home » जीवन शैली » सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में छात्रों को प्रोत्साहित करने आयोजित हुआ विज्ञान मेला, छात्राओं ने एक से बढक़र एक वैज्ञानिक माडल्स किए प्रस्तुत

सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में छात्रों को प्रोत्साहित करने आयोजित हुआ विज्ञान मेला, छात्राओं ने एक से बढक़र एक वैज्ञानिक माडल्स किए प्रस्तुत

जबलपुर (जयलोक)।  सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा, समर्पण एवं उत्साह को प्रोत्साहित करने वार्षिक विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष अनिल ग्रोवर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में, तथा उनके विज्ञान के प्रति समर्पण को सम्मानित करते हुए प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन अभूतपूर्व तरीके से किया जाता है।

इस तीन दिवसीय मेले के समापन दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, डायरेक्टर सुश्री तरंग ग्रोवर, प्राचार्या दविंदर कौर सेठी, डॉ वंदना वोहरा (स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर) उपस्थित थे। यह कार्यक्रम नवाचार और शिक्षा का एक जीवंत संगम है, जिसमें विद्यालय के कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अद्भुत वैज्ञानिक मॉडल्स व प्रयोग प्रदर्शित किए गए, जो भारत के विकसित भविष्य की दिशा में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका को विशेष रूप से दर्शा रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवस्वान हेबालकर एवं प्रो. डॉ. मुक्ता भटेले तथा संदीप शिंदे की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षणथीमैटिक प्रस्तुति-एक प्रेरणात्मक नाट्य रूपांतरण, ाून्य से मंगल तक भारत की वैज्ञानिक यात्रा, जो भारत के गौरवशाली वैज्ञानिक इतिहास और युवा नेतृत्व की सामथ्र्य को प्रस्तुत कर रही थी। कार्यक्रम का निर्देशन विज्ञान विभागाध्यक्ष श्वेता टंडन व राजेश कौरव के साथ, हर्षा तिवारी, मनीष शर्मा के योगदान से पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के अंत मे पुरस्कार वितरण तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

 

https://jailok.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में छात्रों को प्रोत्साहित करने आयोजित हुआ विज्ञान मेला, छात्राओं ने एक से बढक़र एक वैज्ञानिक माडल्स किए प्रस्तुत