Download Our App

Home » शिक्षा » सत्य प्रकाश शाला में पेट्रन्स डे तथा एक्सप्लोरिका विज्ञान मेले का आयोजन स्कूली बच्चों ने एक से बढक़र एक मॉडल्स बनाए

सत्य प्रकाश शाला में पेट्रन्स डे तथा एक्सप्लोरिका विज्ञान मेले का आयोजन स्कूली बच्चों ने एक से बढक़र एक मॉडल्स बनाए

जबलपुर (जयलोक)
विगत दिवस विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों में रुचि जागृत करने हेतु और उनमें छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकलने एवं उन्हें मच प्रदान करने के उद्देश्य से पोली पाथर स्थित सत्य प्रकाश पब्लिक शाला में एक्सप्लोरिका विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। शाला के चेयरमैन अनिल ग्रोवर के जन्मदिवस पेट्रन्स-डे के उपलक्ष्य में इस वृहद विज्ञान मेले का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम को विद्यालय के प्रेक्षागृह सत्यरंग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, संजय कुमार गुमास्ता, ऋषि मिश्रा, रणवीर सचदेवा, प्राचार्य राजीव कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के सभी बच्चों ने साईंस फेस्ट में भाग लिया तथा नवीन वैज्ञानिक खोजों व भविष्य की आवश्यकताओं पर आधारित अभिनव मॉडल्स बनाये। मॉडल्स मेकिंग का वीडियो भी साथ में बनाया गया। विद्यालय में ही स्टेम लैब की सहायता से चार प्रकार की थीम रोबोटिक्स व ऑटोमेशन, पर्यावरण विज्ञान एवं आधुनिक कृषि इंजीनियरिंग व इनोवेशन, हेल्थ मेडिसिन एवं मटेरियल साईस पर विभिन्न मॉडल्स बनाये गये। मॉडल्स का चुनाव दो राउंड में किया गया पहला 6 अगस्त को और दूसरा 9 अगस्त को अनुभवी एवं प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल जिनमें डॉ. अविनाश गौर (प्रिंसीपल श्रीराम इंस्टीट्यूट), डॉ. नाजनीन दुबे (एच.ओ.डी. आई. टी.), डॉ. सुशांत बोस (एच.ओ.डी. फिजिक्स) के दल ने किया।
कार्यक्रम के विशष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों के सराहनीय प्रयासों विशेषकर फायर फाईटर रोबोट, एस.पी.पी.एस. वेलनेस जंक्शन, ऑटोमैटिक कार पार्किंग सिस्टम, फूड स्पॉईलेज डिवाईस एवं जेस्चर वोकॉलाइजर पर निर्मित मॉडल्स व उनके प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की साइंस टीम राजेश कौरव, श्वेता टंडन, ईवा बासु, शिखा गुप्ता, अंजु साहा, रूना पॉल, शिखा कनोजिया आदि के विशष्ट योगदान व मार्गदर्शन की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान करने हेतु विज्ञान नृत्य व संगीत का आयोजन भी हुआ।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » सत्य प्रकाश शाला में पेट्रन्स डे तथा एक्सप्लोरिका विज्ञान मेले का आयोजन स्कूली बच्चों ने एक से बढक़र एक मॉडल्स बनाए
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket