Download Our App

Home » जीवन शैली » साकेत धाम में हुआ शंकराचार्य जी का स्वागत

साकेत धाम में हुआ शंकराचार्य जी का स्वागत

जबलपुर (जयलोक)
गौरीघाट स्थित साकेत धाम में परम पूज्य शारदा द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती का आगमन हुआ। परम पूज्य महाराज श्री ने भगवान आद्य शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम निवेदित कर अपने पुष्प समर्पित किये एवं रामेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन अर्चन किया। साकेत धाम के अधिष्ठाता स्वामी गिरिशानंद सरस्वती ने महाराज श्री का पूजन अर्चन किया। नर्मदा वेद वेदांग विद्यालय के छात्रों ने सस्वर वेद पाठ किया। महाराज जी के आगमन के समय कैलाश गुप्ता, अनिल गोयल, एस के चौरसिया, दिलीप चतुवेर्दी, रमेश नवेरिया, राजीव लोचन त्रिपाठी, स्वामी राम भारती एवं पंडित रोहित दुबे ने महाराज श्री के पादुका पूजन किये।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » साकेत धाम में हुआ शंकराचार्य जी का स्वागत