Download Our App

Home » जबलपुर » सावन के पहले सोमवार पर माँ बगलामुखी का हुआ शिव श्रृंगार

सावन के पहले सोमवार पर माँ बगलामुखी का हुआ शिव श्रृंगार

जबलपुर (जय लोक)। भगवान शिव की भक्ति और प्रकृति के श्रृंगार से जुड़े श्रावण मास का आज पहला सोमवार है। आज सावन के पहले सोमवा पर शंकराचार्य मठ में स्थापित माँ बगलामुखी का शिव श्रृंगार किया गया। वहीं दूसरी ओर शिवालयों में भी अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। पूरे सावन माह में शिव की आराधना का दौर चलेगा।
सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है, आज पहले सावन सोमवार पर शिवालयों का नजारा अलग ही नजर आ रहा है। सुबह से ही दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक हो रहे हैं वहीं महिलाएं सावन सोमवार का उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ से अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना कर रही हैं। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ को बिल्वपत्र (बेलपत्री) के साथ-साथ कच्चा दूध, सफेद फूल, फल, धतूरा, भस्मी, भांग व सुगंधित द्रव्य खासतौर पर अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन मास में शिवजी को एक बेलपत्री चढ़ाने से 3 जन्मों के पापों का विनाश होता है।
सावन मास में नगर में अनेक स्थानों पर परंपरानुसार श्रावणी मेले भरते हैं। श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, कचनार सिटी बड़े शिवालय, श्री पाटबाबा मंदिर, श्री शारदा मंदिर मदन महल, श्री मंगलचण्डी माता मंदिर बधैया मोहल्ला, पिंपलेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के मेले आयोजित होते हैं।

मदन महल के शारदा मंदिर में सबसे पुराना श्रावणी मेला लगता है। मदन महल की सुरम्य वादियों के बीच ऊंचाई पर स्थित मंदिर में पहुंचने पर प्रकृति की अनुपम छटा का भी दर्शन होता है। चारों तरफ  हरियाली और पहाड़ी का मनोरम दृश्य नजर आता है। यहां बड़ी संख्या में लोग मातारानी के दर्शन करने और लाल निशान (ध्वज) चढ़ाने बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ बाजे गाजे लेकर पहुंचते हैं। इसके अलावा कचनार सिटी, श्री पाटबाबा मंदिर, श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन मास के मेले आयोजित हैं।

महादेव की शाही यात्रा अगले सोमवार को

गत वर्ष की भांति इस वर्ष गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से भोलेनाथ की शाही सवारी 10 अगस्त को द्वितीय सावन सोमवार को नगर भ्रमण करेगी। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर शहर में गुप्तेश्वर महादेव भगवान भी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। डॉ. स्वामी मुकुंद दास महाराज ने कहा कि सावन मास में प्रतिदिन भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। भगवान की आकर्षक शोभायात्रा सबसे पहले गुप्तेश्वर क्षेत्र का भ्रमण करेगी।

मंदिरों में हुई विशेष सजावट

सावन सोमवार के लिए कई दिनों पूर्व से ही तैयारियाँ शुरू कर दी गईं थीं। आज पहले सोमवार को शिव मंदिरों में विशेष सजावट देखने को मिली। सुबह से ही जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों का आना शुरू हो गया था। यह सिलसिला पूरे माह तक चलता रहेगा।

 

राफेल-एम और कैरियर स्ट्राइक ग्रुप से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सावन के पहले सोमवार पर माँ बगलामुखी का हुआ शिव श्रृंगार

Top Headlines

पश्चाताप का द्वार कभी बंद नहीं होता, जहाँ एक पापी राजा का कोढ़ भी शिव-दर्शन मात्र से धुल गया, उज्जैन के 84 महादेवश्री लुम्पेश्वर महादेव (41वें महादेव)

डॉ. नवीन आनंद जोशी (जयलोक)। उज्जैन की पावन धरा, जिसे साक्षात् महाकाल वन कहा जाता है, केवल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की

Live Cricket