Download Our App

Home » जबलपुर » सिहोरा के जंगल में अब मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका

सिहोरा के जंगल में अब मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका

वन विभाग की  टीम अलर्ट

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा के घुघरा गांव में इस्पात फैक्ट्री के पास सूअरों के शव मिलने के बाद आज तेंदुए का शव बरामद किया गया है। यह शव इस्पात फैक्ट्री के कैंपस से बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पहुँची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कुछ दिनों पूर्व यहां सूअरों के शव मिले थे जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि आज यहां तेंदुए का शव बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम इस मामले में आसपास के लोगों और फैक्ट्री के लोगों से पूछताछ कर रही है।

वन विभाग की टीम को आज सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरा स्थित निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस में झाडिय़ों के बीच एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर वन परिक्षेत्र सिहोरा के स्टॉफ  को भेजा गया, जिसने तेंदुए के शव को मौके पर होने की पुष्टी की। इस फैक्ट्री कैंपस में पूर्व में भी वन्य प्राणियों के शव मिल चुके हैं। मामले की गंभीरता से लेते हुए मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। वन विभाग पूरी फैक्ट्री की सर्चिंग करने की तैयारी में है, ताकि अन्य वन्य प्राणी अपराधों का भी खुलासा किया जा सके।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को प्लांट में जंगल से भटक कर पहुंचे दो जंगली सुअरों का शिकार करने और उसके बाद उनके शव को प्लांट क्षेत्र में गड़ा देने का मामला उजागर हुआ था। जिसके बाद निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया था।

फेसिंग मिली टूटी
वन विभाग की टीम ने जब घटना स्थल की जाँच की तो देखा कि निसर्ग इस्पात परिसर की फेसिंग एक जगह से टूटी थी। जिसके अंदर प्रवेश करने पर देखा कि झाडिय़ों के बीच तेंदुआ मृत हालत में पड़ा है। वन विभाग को आशंका है कि फैक्ट्री के ही किसी कर्मचारी ने तेंदुए का शिकार किया है। हालांकि इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है कि तेंदुए की मौत कैसे हुई।

शहर के तनिष्क शुक्ला सोनी टीव्ही पर 25 और 26 को जलवा बिखेरेंगे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सिहोरा के जंगल में अब मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका
best news portal development company in india

Top Headlines

पाकिस्तान की नई साजिश बेनकाब : सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में जैश आतंकवादियों के दो गुट

नई दिल्ली (जय लोक)। पाकिस्तान जम्मू संभाग में जैश आतंकियों के दो गुटों की घुसपैठ कराने की फिराक में है।

Live Cricket