Download Our App

Home » जबलपुर » सीएम से फिर मिले रोहाणी, कैंट क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी

सीएम से फिर मिले रोहाणी, कैंट क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी

जबलपुर (जय लोक)। केंट क्षेत्र के विकास कार्यों और होने वाले कार्यक्रमों में आमंत्रित करने के लिए विधायक अशोक रोहाणी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले। इस दौरान जहां विकास कार्यों पर चर्चा हुई तो वहीं केंट क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री को विधायक रोहाणी ने आमंत्रित किया। कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने विकास कार्यों को लेकर की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

केंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विकास कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की जिसमें विधायक रोहाणी ने रांझी सिविल अस्पताल में लगभग 45 करोड़ की लागत से बनी हुई नई बिल्डिंग के लोकार्पण के लिए और प्रतिवर्ष रांझी में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया और साथ ही साथ क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने विधायक रोहाणी के लोकार्पण और श्री शिव महापुराण कथा के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने की स्वीकृति प्रदान की। इस मुलाकात में विधायक अशोक रोहाणी के साथ मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेगर, महामंत्री हेमराज सराठे उपस्थित रहे।

 

नहर के मार्गों को अवैध परिवहन में लगे टनों वजनी हाईवा डम्फर कर रहे क्षतिग्रस्त, ना कोई रोक -ना कोई टोक, मानेगांव तिलवारा, बिलहरी सिहोरा में खनिज व राजस्व की स्थायी चौकी जरूरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सीएम से फिर मिले रोहाणी, कैंट क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket