Download Our App

Home » दुनिया » सीहोर में कलयुगी ताऊ का खूनी खेल, परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की लट्ठ मारकर निर्मम हत्या

सीहोर में कलयुगी ताऊ का खूनी खेल, परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की लट्ठ मारकर निर्मम हत्या

सीहोर। जिले में शुक्रवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम धरमपुरी में पुरानी रंजिश के चलते एक ताऊ ने अपने ही भतीजे और भतीजी को लठ से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाई-बहन परीक्षा देने घर से निकले थे लेकिन रास्ते में ही उन पर हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मामला सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी का है। यहां आरोपी ताऊ हरिसिंह मालवीय ने अपने भतीजे कुलदीप (18 वर्ष) और भतीजी शीतल (20 वर्ष) पर लठ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शीतल और कुलदीप शुक्रवार सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकले थे। जैसे ही वे घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसने दोनों पर लगातार लठ से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों संभल भी नहीं सके और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई है। मृतकों के पिता जगदीश मालवीय का कहना है कि आरोपी को पहले से जानकारी थी कि दोनों बच्चे उस दिन परीक्षा देने जाने वाले हैं। इसी वजह से वह सुबह से ही रास्ते में लठ लेकर घात लगाकर बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों पर बेरहमी से हमला किया। सिर और शरीर पर लगातार किए गए वार से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। देखते ही देखते दोनों के शरीर से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीओपी दामोदर गुप्ता और सिद्दीकगंज थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

https://jailok.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a8/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सीहोर में कलयुगी ताऊ का खूनी खेल, परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की लट्ठ मारकर निर्मम हत्या
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket