Download Our App

Home » News » सुबह तडक़े रांझी पहुँचे निगमायुक्त, सफाई मित्रों की जाँची उपस्थिति क्षेत्रीय लोगों से किया संवाद

सुबह तडक़े रांझी पहुँचे निगमायुक्त, सफाई मित्रों की जाँची उपस्थिति क्षेत्रीय लोगों से किया संवाद

जबलपुर (जयलोक)। शहर के सफाई कार्यों की जानकारी लेने आज सुबह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार निरीक्षण के लिए रांझी पहुँचे। उन्होंने गोकुलपुर तालाब, साकेत नगर, शोभापुर और उदय नगर जैसे क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अहिरवार ने सफाई मित्रों की उपस्थिति जांची और नालियों की सफाई व कचरा कलेक्शन के कार्य को बारीकी से देखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोकुलपुर तालाब के आसपास की स्वच्छता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सफाई के साथ-साथ आयुक्त ने क्षेत्र में हो रहे अधोसंरचना विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उदय नगर और साकेत नगर में निर्माणाधीन सडक़ों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ समय सीमा में पूरे हों। क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था और पार्कों के रखरखाव पर तत्काल ध्यान दिया जाए। दौरे के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्र आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बबलू अग्रवाल के 13 भूखंड  और भागचंदानी के 9 भूखंडों की सम्पदा अधिकारी करेंगी जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सुबह तडक़े रांझी पहुँचे निगमायुक्त, सफाई मित्रों की जाँची उपस्थिति क्षेत्रीय लोगों से किया संवाद
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket