Download Our App

Home » जबलपुर » सुबह पाँच फिर दोपहर में 8 और गेट खुले बरगी बाँध के

सुबह पाँच फिर दोपहर में 8 और गेट खुले बरगी बाँध के

बरंगी बांध 97′ से ऊपर हुआ फुल

जबलपुर (जयलोक)।  बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में पानी आवक बढ़ते ही बांध प्रशासन ने सुबह पाँच गेट खोले थे। उसके बाद दिन तक पानी की आवक और बढ़ गई जिससे दोपहर में आठ गेट और खोल दिये गये। समाचार लिखे जाने तक बांध के गेटों की कुल संख्या 13 हो गई है। इसे 1.96 मीटर की उंचाई तक खोला गया है।
बरगी बांध, सहायक यंत्री बाढ़ नियंत्रण के मुताबिक दोपहर 12 बजे बांध का जल स्तर 422.35 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता  3090.50 एमसीएम 97.18 प्रतिशत है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 4215 क्यूमेक है।
बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 3 बजे जल की निकसी को 1130 क्सूमेक से बढाकर 3802 क्यूमेक किया। अब 13 जल द्वार 1.96 मीटर औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे मां नर्मदा के घाटों पर 7 से  8 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण जबलपुर सहित संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पौने तीन इंच बारिश हो चुकी है। कल पूरी रात बारिश लगातार हुई। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होगी। आज पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। बीच-बीच में झमाझम बारिश के साथ बूंदाबांदी भी होती रही।
पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान 70.5 (2.7 इंच) मिमी वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से अब तक कुल वर्षा 698.5 मिमी (लगभग 28 इंच) दर्ज की जा चुकी है।

हवाओं में घुली ठंडक

कल से हो रही बारिश के कारण हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। इसके पूर्व भी झमाझम बारिश हुई थी। लेकिन रविवार और सोमवार को बारिश नहीं हुई जिससे लोगों को कुछ राहत भी मिली। बुधवार से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो आज भी जारी रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी बारिश होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सुबह पाँच फिर दोपहर में 8 और गेट खुले बरगी बाँध के

Top Headlines

कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च, 60 घंटे का काम सिर्फ 45 मिनट में होगा, यह लोन रिकवरी जैसे काम भी करेगा

फिनटेक कंपनियां करेंगी कमाई नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च कर रही है ताकि भुगतान

Live Cricket

error: Content is protected !!