Download Our App

Home » अपराध » सुभाष चंद्रा के बाद अब बेटे अमित पर भी एफआईआर दर्ज

सुभाष चंद्रा के बाद अब बेटे अमित पर भी एफआईआर दर्ज

जबलपुर (जयलोक)। फर्जी दस्तावेजों के जरिए झूठी शिकायत के मामले में फंसे सुभाष चंद्रा के बाद अब उनके बेटे अमित चंद्रा पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। ओमती पुलिस ने दबाव बनाने, धमकाने और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप में अमित चंद्रा के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की है।

इस मामले में पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डेय के खिलाफ  कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक एवं कलेक्टर जबलपुर को झूठी शिकायत देने के मामले में 3 फरवरी को सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस शिकायत को वापस लेने के लिए सुभाष चंद्रा का पुत्र अमित चंद्रा जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डेय के विक्टोरिया स्थित कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। अमित चंद्रा वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के मझोली कार्यालय में बीपीएम के पद पर पदस्थ है।

इतना ही नहीं अमित पर आरोप है कि वह विजय पाण्डेय के रामपुर स्थित निवास पर भी पहुंचा और लगातार मानसिक दबाव बनाया। जिसकी शिकायत में विजय पाण्डेय गोरखपुर थाने में दर्ज कराई थी और साक्ष्य के तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग दिए थे। शिकायत पर पुलिस अमित चंद्रा के निवास पर पहुंची जहां अमित नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है और पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया है।

 

अमेरिका ने ट्रेड डील के बाद कश्मीर पर दिया साफ संदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सुभाष चंद्रा के बाद अब बेटे अमित पर भी एफआईआर दर्ज
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket