Download Our App

Home » दुनिया » सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जैश के शीर्ष कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जैश के शीर्ष कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी।
सूत्रों के अनुसार कमांडर ने पहले भी कई बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाया।
इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और 2 पैरासाफोर्स शामिल थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रणनीतिक सटीकता और पूर्ण समन्वय के साथ मुठभेड़ स्थल पर नियंत्रण किया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए गए और उनके पास से 2 एके-47 राइफलें और 5 एके मैगजीन बरामद हुई।

 

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश, दुनिया ने देखी भारत की एआई ताकत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जैश के शीर्ष कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर