Download Our App

Home » दुनिया » सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल