Download Our App

Home » दुनिया » सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पाँच माओवादी ढेर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पाँच माओवादी ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, 25 मार्च की सुबह करीब 8 बजे से ही यह मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सके।

 

75 करोड़ तक पहुँच सकता धान घोटाला, प्रदेश शासन के निर्देश पर कलेक्टर सख्त

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पाँच माओवादी ढेर
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket